Tuesday, October 20th, 2026

महाकुंभ: पुरी से ऋषिकेश के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली
रेलवे (Indian Railway) धार्मिक नगरी हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 27 जनवरी से भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी और योग नगरी ऋषिकेश के बीच विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन महाकुंभ के दर्शनाभिलाषी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित व आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराएगी। पुरी और योगनगरी ऋषिकेश के बीच दैनिक स्पेशल ट्रेन (08477/78) 27 जनवरी से चलेगी। यह ट्रेन पुरी से 27 जनवरी को रात आठ बजकर 45 मिनट पर चलेगी और 29 जनवरी को रात नौ बजकर 50 मिनट पर योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। हालांकि यह ट्रेन मुरादाबाद जंक्शन से होकर नहीं गुजरेगी, लेकिन रेल मंडल के रुड़की, हरिद्वार, मोतीचूर, रायवाला और वीरभद्र स्टेशनों पर ठहरेगी।

अब देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में आ रही कमी है और टीकाकरण अभियान भी शुरू हो चुका है। यही वजह है कि रेलवे अपनी यात्री ट्रेन सेवाओं की समीक्षा कर रही है। करीब 1150 स्पेशल गाड़ियां चलना शुरू हो गई हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सब कुछ ठीक रहा तो अगले वित्त वर्ष में यानी 01 अप्रैल से भारतीय रेल अपनी नियमित रेल यात्री सेवाओं को शुरू कर देगी। रेलवे की तैयारी नए रेलवे टाइम टेबल को लागू करने की भी है, जिस पर पिछले एक साल से काफी काम किया जा चुका है।

 

#स्पेशल ट्रेन

Source : Agency

पाठको की राय